बैंकनिफ्टी सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर, BANKNIFTY at All time high 48636, it’s good or bad?

BANKNIFTY अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर है। 28 दिसंबर 2023 को Banknifty ने 48636 का हाई लगाया। किसी को भी इसकी उम्मीद नहीं थी, परंतु ग्लोबल मार्केट का पॉजिटिव रहना, क्रूड ऑयल में गिरावत, आरबीआई की मौद्रिक नीति आदि ने Banknifty को काफी साथ दिया।

Banknifty ऊपर कहाँ तक जा सकता है-

जब भी कोई शेयर सर्वकालिक उच्च स्तर पर होता है तो ट्रेंड आधारित Fibonacci Extension या Advance Fibonacci की मदद से Day time frame पर resistence का स्तर निकल सकता है। Fibonacci Extension की मदद से मुख्य दो resistence मिल रहे हैं- पहला resistence 1.6 का है 49033 और दूसरा resistence 2.6 का है 50327। अगर Banknifty और ऊपर जाता है तो 49033 पर ये रुक सकता है।

क्या Banknifty नीचे गिरेगा?

Banknifty के नीचे गिरने का प्रॉफिट बुकिंग के अलावा अभी कोई कारण नहीं दिख रहा है। Banknifty में 50% से अधिक हिस्सा दो बैंकों का है- एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक, ये दोनों बैंक अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर हैं। इनके अलावा दो अन्य मुख्य बैंक एसबीआई और एक्सिस बैंक ये दोनों भी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर हैं, जो Banknifty को मज़बूती दे रहे हैं। क्रूड ऑयल अभी 78$/बैरल है जो 23 सितंबर 2023 को 95$/बैरल के आस-पास था, जो बाजार के लिए सकारात्मक है।रुपे अभी 83 रुपये/डॉलर है जो सर्वकालिक स्तर पर रुपे को कमजोर कर रहा है, जो भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक नहीं है।

Market Mood Index के Fear & Greed Index का स्तर अभी 70 है जो ये दर्शा रहा है कि Banknifty को अभी यहाँ से ऊपर जाना चाहिए।

india vix

India VIX जो अस्थिरता को दर्शाता है, वो अभी 14.5 है जो काफी समय से 10-12 के आस-पास था। Banknifty की इंप्लाइड वोलैटिलिटी ऑप्शन चेन में भी 14-15 हो रही है जो आम तौर पर 8-9 रहती है, जो मार्केट की वोलैटिलिटी को बता रहा है।

Leave a Comment